Friday, September 14, 2012

महगाई की मार पर नागौर की आवाज

आमजन पर महंगाई का बम फोड़ते हुए गुरूवार को केंद्र सरकार ने डीजल के दाम पांच रूपए बढ़ा दिए। बढ़ी कीमत गुरूवार आधी रात से लागू हो गईं। साथ ही  घर की रसोई में सेंध लगाते हुए सरकार ने सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की सीमा भी तय कर दी। अब साल में एक परिवार सिर्फ छह सब्सिडी युक्त सिलेंडर ले सकेगा। नागौर की जनता सरकार के फैसले पर क्‍या विचार है  जंहा माध्‍यमवर्ग परिवारसरकार के फसैले से हैरान है

दिखिये  विडियो मे जनता की आवाज --  युनुस गैसावत के साथ 

एक ही परिवार के तीन सदस्यो ने की खुदकुशी...

पिछले कुछ समय से सामूहिक ख़ुदकुशी के मामले बढ़ते जा रहे है एक दिन पहले जयपुर में भी जहाँ दंपति  से अपने बेटे सहित आत्महत्या  की थी वही आज नागौर जिले के चितावा थाने के शिवदानपुरा गाँव में एक परिवार के तीन सदस्यों ने विषेला पदार्थ पीकर जान दे दी | मरने वालो में बलराम नामक युवक और उसकी पत्नी मंजू और सात साल का बेटा लकी है | मौके से पुलिस को पति और पत्नी के अलग अलग लिखे सुसाइड  नोट मिले है जहां पति ने अपनी मर्जी से ख़ुदकुशी की बात लिखी है वही मृतक मंजू ने सुसाइड नोट में अपने बच्चे को भी साथ ले जाने की बात लिखी है | पुलिस को सूचना मिलने पर शवो को पोश्टमार्टम के लिए कुचामन सिटी अस्पताल लाया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ......
परिवार के सामूहिक  रूप से ख़ुदकुशी करने के इस मामले का एक और दुखद पहलू ये भी है की मृतक बलराम का पिछले दिनों तृतीय श्रेणी शिक्षक के पद पर चयन हुआ था और आज वो अपनी नई नौकरी को ज्वाइन करने वाला था | इस पूरे मामले को मृतक मंजू देवी के परिजन पारिवारिक क्लेश से जोड़ कर देख रहे है | उनका कहना है की कुछ साल पहले बलराम के पिता ने   पत्नी के मरने का बाद दूसरी शादी कर ली थी और तब से ही घर में क्लेश शुरू हो गया था | बलराम के अपने पिता से सम्बन्ध बिगड़ते जा रहे थे | इस मामले में अब बलराम के ससुराल पक्ष के लोग मुकदमा दर्ज कराने  की तेयारी में है |
 समाज में रहने वालो लोगों का मनोबल टूटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है और ऐसे मामलो में हताश हुए आत्महत्या को अपनाने लगे है ऐसे मामलो में मासूम बच्चो  को भी सामूहिक आत्महत्या करने में शामिल कर लिया जाता है | समाज के इस बदलते  परिवेश को हम सब को मिलकर बदलना चाहिए वरना  आने वाले समय में हम सभी के लिए ये गम्भीर साबित हो सकता है

Thursday, September 13, 2012

नोटिस जारी

एंकर -  पिछले दिनों नागौर  तहसीलदार व चिकित्सा विभाग व कोतवाली पुलिस ने  दो बडी सयुक्‍त कारवाई कर   शहर के PHED कोलॉनी स्थित ट्रांसपोर्ट कम्पनी और बस स्‍टेण्‍ड के पास से करीब 2 लाख 50 हजार जमीर गुटखे  व  नटखट गुटखा  पाउच गुटखा जब्त किये थे  | बड़ी मात्रा में गुटखा जब्त करने की  चिकित्सा विभाग की इस कार्रवाई ने एक नया मोड़ ले लिया है जबकि जांच के लिए भेजे गए दोनो गुटखे के सेम्पल लेब में फ़ैल हो गए है | प्रदेश के ये पहला मामला सामने आया है जब की जांच में दोनो गुटखो के सेम्पल की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है |  रिपोर्ट मिलने के बाद नागौर के चिकित्सा विभाग ने सम्बन्धित गुटखा कम्पनियों के मालिको को नोटिस भेज दिए है और अपने कार्रवाई के अगले चरण में  चिकित्‍सा  विभाग इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज कराने  की तेयारी में है | इस घटना के बाद  जिले के गुटखा व्यवसाइयों में हडकंप मच गया है ।जिला चिकित्सा अधिकारी आर के मीणा ने बताया की जाच के लिए भेजे गए गुटखे  के सैम्‍पल मे तम्‍बाखू  व निकोटिन की भारी मात्रा पाई गयी है जो स्वास्थ्य  के लिए बेहद  खतरनाक है  | रिपोर्ट के आधार पर अगर गुटखा मालिको को फ़ूड  एण्‍ड सेफ्टी सटेण्‍डर्स एक्‍ट 2006 की धारा 59 के तहत अनसेफ  फुड पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है | अगर गुटका मालिको पर आरोप साबित हो जाता है तो कानून के मुताबिक इस मामले में दस लाख रूपये के जुर्माने के साथ छ से दस साल की सज़ा का भी प्रावधान है ।

सोफ्ट्बाल प्रतियोगिता की शुरूआत

जिले के कुचामन सिटी में 57  वी राज्य स्तरीय स्कूली सोफ्ट्बाल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई | 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलो से आई छात्र - छात्राओं की कुल 40 टीमें भाग ले रही है | नावां  विधायक महेंद्र चौधरी ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया इस मौके पर शिक्षा विभाग के कई उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे | कुचामन सिटी के मंगली देवी स्कूल की मेजबानी में हो रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मैच चार मैदानों पर खेले जायेंगे और 15 सितम्बर को समापन होगा | एक स्मारिका का विमोचन भी कार्यक्रम के दौरान किया गया

Tuesday, September 11, 2012

स्वागत.....

नागौर जिले की खबरों को सीधे आप तक पहुंचाने के लिए ये ब्लॉग शुरू किया जा रहा है । इस वेबसाईट का मकसद  वर्तमान मे हो रहे घटनाक्रम को आप तक पहुचाने के साथ नागौर जिले के उन पहलूऔ को भी आपके सामने लाना है जो कि आज तक सामने नही आ पाऐ है .......इस वेबसाईट पर किसी का एकाधिकार नही है जो भी इससे जुड़ना चाहे , सम्पर्क करे और बन जाऐ खबर नागौर की टीम का हिस्सा.....